logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत


नागपुर: वाठोडा थाना क्षेत्र में बच्चों के आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के बाद एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पति पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 21 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे मानवशक्ति लेआउट, खरबी इलाके की है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शहाबाज इशाक शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर शहाबाज और आरोपियों के परिवार के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष ने शहाबाज के साथ मारपीट की।

आरोप है कि दो आरोपियों ने लोहे की सलाख से शहाबाज के सिर पर जान से मारने की नीयत से वार किया। वहीं, हाथ-मुक्कों से भी मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। हमले में गंभीर रूप से घायल शहाबाज को मेडिकल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की ICU में भर्ती कराया गया था। लेकिन 22 सितंबर की सुबह  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वाठोडा पुलिस ने अब  हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने  35 वर्षीय आरोपी वाहिद अंसारी,  को पहले गिरफ्तार किया  जबकि बाद में फरार पति-पत्नी इमरान अंसारी और रुबीना अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।