logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

Nagpur: जातिसूचक गाली और धमकी का आरोप, प्रमोद भागचंदानी पर एक और FIR!


नागपुर: नागपुर के पाचपावली थाना क्षेत्र में मनपा के कर निरीक्षक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रमोद भागचंदानी के खिलाफ   धमकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार प्रतिबंधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुरज मोहन स्वामी महानगरपालिका के आशी नगर झोन क्रमांक 9 में कर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 21 सितंबर को जब वे कार्यालय जा रहे थे, तभी आरोपी प्रमोद भागचंदानी ने उन्हें देखकर कथित तौर पर गाली-गलौज की और जातिसूचक अपशब्द कहे। शिकायत में आरोपी द्वारा अपमानित करने के साथ ही धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर  पाचपावली थाने में  मामला दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता के साथ एससी-एसटी अत्याचार प्रतिबंधक अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खास बात यह है कि दो दिन पहले भी प्रमोद भागचंदानी और उसके एक ट्रांसपोर्टर साथी के खिलाफ पाचपावली थाने में एक मनपा कर निरीक्षक को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देने और फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में प्रमोद भागचंदानी और उसका साथी अंतरिम जमानत पर बताए जा रहे हैं। अब ताजा FIR के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।