logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


नागपुर: सोनेगांव इलाके में एक विवाहित महिला ने शोषण, धर्मांतरण के लिए दबाव और आर्थिक उगाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर सोनेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पूर्व क्लासमेट ने उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला का दावा है कि इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और उसका शोषण किया जाता रहा। शिकायत के अनुसार महिला पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया और इस दौरान तीन लाख रुपये से अधिक की राशि भी उगाही गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ धार्मिक और तांत्रिक प्रक्रियाओं के नाम पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पुलिस ने इस मामले में अय्याज ताज मदारे और आमीन शेख को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कळमेश्वर तहसील के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, हजरत मौलाना नामक आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सोनेगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, धर्मांतरण के प्रयास और महाराष्ट्र नरबलि एवं अन्य अमानवीय, अघोरी प्रथा तथा काला जादू प्रतिबंध कानून सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच के दौरान मोबाइल चैट, सीसीटीवी फुटेज, आर्थिक लेन-देन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल अदालत ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।