logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं


नागपुर: नागपुर के यशोधरानगर इलाके में लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का मामला सामने आया है। सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने भिलगांव-कामठी रोड स्थित जेएस लॉजिंग रेस्टोरेंट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं। पुलिस ने मामले में लॉज के संचालक को हिरासत में लिया है, जबकि यह अन्य दलाल की तलाश कर रही  है।

यशोधरानगर थाना क्षेत्र में लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना सामाजिक सुरक्षा विभाग को मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने पंचों और बोगस ग्राहक की मदद से जेएस लॉजिंग रेस्टोरेंट में कार्रवाई की। बोगस ग्राहक की मदद से को महिला का सौदा ₹2000 में तय किया गया। जैसे ही महिला कमरे में पहुंची पुलिस ने छापा मार दिया।

छापेमारी के दौरान मौके से एक नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर कथित तौर पर ग्राहकों की व्यवस्था की जाती थी। मामले में शिवशंकर पटले को हिरासत में लिया गया है,  जबकि बब्बू उर्फ कुलजितसिंग रेन नामक  दलाल फरार है। बब्बू उर्फ कुलजीत सिंह रेन ही इस लॉज के लिए महिलाओं का प्रबंध करता था।बताया जा रहा है कि इस लॉज में पहले भी देह व्यवसाय करवाए जाने के चलते पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की थी हालांकि तब इसका मालिक कोई और था।

बाद में इस लॉज को आरोपी  शिवशंकर पटले ने किराए पर लिया था।  जहां उसने भी इस लॉज का इस्तेमाल जिस्मफरोशी के लिए करना शुरू कर दिया था। इस मामले में 
यशोधरानगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस  फरार आरोपी की भी तलाश कर रही है।