logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 2 बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने बदमाश को बांधकर पीटा; बाद में थाने तक ले गए लोग


नागपुर: चॉकलेट दिलाने का लालच देकर दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास की घटना ने नागपुर में हड़कंप मचा दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को रस्सियों से बांधकर जमकर पीटा और बाद में पीटते हुए तहसील पुलिस थाने ले गए। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शेरू उर्फ सुरेश टाकलीकर बताया जा रहा है जो की टीमकी परिसर का रहने वाला है। आरोपी ने दोपहर के समय बस्ती की दो बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। उसने एक साल की बच्ची को गोद में उठा रखा था और 7 साल की बच्ची का हाथ पकड़कर कहीं ले जा रहा था।

हालांकि, उसके घिनौने इरादे सफल हो पाते, इससे पहले ही एक बच्ची की 13 वर्षीय बड़ी बहन ने उसे बच्चियों को ले जाते हुए देख लिया। बड़ी बहन के देख लेने पर आरोपी ने बच्चियों को छोड़ दिया। शाम को जब बच्चियों की मां काम से घर लौटीं, तब बच्चियों ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। यह बात तेजी से बस्ती में फैल गई। बस्ती के लोगों को लगने लगा कि आरोपी के इस कृत्य से अब उनकी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।

बताया जाता है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। शाम को जब वह शराब पीकर घर लौटा, तो लोगों ने उसे घेर लिया। उसके ही घर के सामने उसे रस्सियों से बांधकर अधमरा होने तक पीटा गया। पिटाई के बाद उसे पीटते हुए ही तहसील पुलिस थाने ले जाया गया। तहसील थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।