logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: आलू प्याज की बोरियों में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने 31 किलो गांजा किया जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। वाडी पुलिस थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मालवाहक ट्रक से  करीब 31 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी आलू प्याज की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर तस्करी कर ररहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को अमरावती-नागपुर रोड स्थित एक होटल के सामने संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मालवाहक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से 31 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से 32 वर्षीय  आरोपी चालक मोहम्मद शफीक मोहम्मद जहरुद्दीन खान,  गुजरात निवासी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि यह गांजा आयाज खान नामक व्यक्ति का है जिसे जिसे उत्तर प्रदेश से यहां लाया गया था। यह  गांजा  आलू प्याज की बोरियों में छिपाकर रखा गया था। 

हालांकि दो दिन पहले ही कलमना सब्जी बाजार में आलू प्याज की बोरियों उतार दी गई थी। तब गांजे की डिलीवरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद जैसे ही अमरावती रोड परिसर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक पहुंचा और उसकी डिलीवरी की जा रही थी पुलिस ने ट्रक चालक को रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि इसी दौरान मुख्य आरोपी अयाज खान फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 लाख 87 हजार  का गांजा, एक मोबाइल फोन और लगभग 15 लाख रुपये कीमत का मालवाहक ट्रक सहित करीब करीब 23 लाख 7 हजार रुपये का जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ वाडी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।