logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जरीपटका क्रिश्चन सिमेट्री के केयरटेकर की हत्या, युवक ने चाकू से रेता गला


नागपुर: जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत मेकोसाबाग स्थित प्रोटेस्टियन क्रिश्चन कब्रस्थान में एक युवक ने चाकू से गला रेतकर कब्रस्थान केयरटेकर की हत्या कर दी। मृतक रमेश शिंदे बताया जा रहा है जबकि आरोपी एनॉन मधुलिस पियरजी है। इस घटना के बाद आरोपी को लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले किया।

रमेश शिंदे कब्रस्थान में केयरटेकर थे और वे अपनी बहन और उसके परिवार के साथ कब्रस्थान परिसर में ही रहते थे। रमेश अविवाहित थे। एनॉन के पिता शिंदे के मित्र थे। उनकी एक साल पहले मृत्यु हो गई है। पिता के मित्र होने से शिंदे और उनकी बहन के बच्चे एनॉन से परिचित थे। एनॉन का कब्रस्थान में आना-जाना था। 

दोपहर 2 बजे कब्रस्थान में अंत्येष्टी हो रही थी। इसी दौरान एनॉन वहां आया था। उसी  दौरान वह शिंदे से बात करने लगा। उस वक्त कब्रस्थान का कर्मचारी भी वहां मौजूद था। वह अंत्योष्टि स्थल की ओर जाने लगा। अचानक एनॉन ने चाकू से शिंदे पर हमला कर दिया। उसने गले पर वार करके शिंदे को गंभीर जख्मी कर दिया।

शिंदे की आवाज सुनकर कब्रस्थान का कर्मचारी, बहन के परिजन और दूसरे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिंदे को मेयो अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही लोगों ने मौके पर ही एनॉन को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

इस घटना की सूचना मिलने पर जोन पांच के डीसीपी निकेतन कदम तथा जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एनॉन को गिरफ्तार कर लिया। शिंदे की हत्या होने से परिसर में खलबली मच गई है। जरिपटका पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।