logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में कांग्रेस ने निकाली सदभावना शांति यात्रा; हर्षवर्धन सपकाल, रमेश चेन्नाथाला रहे मौजुद


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को नागपुर में सद्भावना शांति यात्रा निकाली। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की अगुवाई में आयोजित शांति यात्रा में विदर्भ से आने वाले तमाम बड़े नेता सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल हुई। कांग्रेस की शांति यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखना है।

ज्ञात हो कि, 17 मार्च को उपराजधानी नागपुर में हिंसा हुई थी। इस हिंसा में दंगाइयों ने जहां सैकड़ों वाहनों को तोड़फोड़ और आगजनी की थी। सबसे ज्यादा हिंसा महल के श्री राम गली, हंसापुरी, जैसे परिसर में हुई थी। पुलिस ने हिंसा में शामिल 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हिंसा के मास्टर माइंड फहीम खान सहित छह के खिलाफ़ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया है। 

हिंसा के एक महीने बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उपराजधानी नागपुर में सद्भावना रैली का आयोजन किया। शहर के महल परिसर स्थित गांधी गेट के सामने मौजूद छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत हुई। शांति यात्रा गांधी गेट से रजवाड़ा पैलेस तक यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नाथला, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विधायक दल नेता विजय वाडेट्टीवार सहीत विदर्भ से चुने हुए तमाम सांसद, विधायक नेता और पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने गाया रघुपति राघव राजा राम भजन

कांग्रेस द्वारा आयोजित सद्भावना शांति यात्रा एक किलोमीटर लंबी रही। यात्रा उन इलाकों से गुजरी जहां 17 मार्च को हिंसा हुई थी। यात्रा में विदर्भ कांग्रेस के तमाम सांसद, विधायक शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाते गाते यात्रा निकाली।

समाज में सद्भावना बनाना यात्रा का उद्देश्य 

प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि, कांग्रेस की यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता बनाए रखना है। सपकाल ने आगे कहा, महाराष्ट्र की स्थिती बेहद विकट है। राज्य और देश की सत्ता में मौजूद भाजपा और संघ लगातार समाज में द्वेष फैलाने और बटवारा करने का काम कर रही है। कांग्रेस समाज को एक करने और सभी में भाईचारा बनाने का काम करती है। सद्भावना रैली के माध्यम से हम शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।