logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 आरोपी दबोचे, आरोपियों से 22 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद


नागपुर: पुलिस की घरफोडी विरोधी टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरियाणा और बिहार के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और घरफोडी करने के उपकरण समेत 22 लाख 19 हजार  रुपये का माल बरामद किया गया है।

नागपुर क्राइम ब्रांच की घरफोडी विरोधी टीम को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य के कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी और घरफोडी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से शहर में पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर के होटल और लॉजों में तलाशी अभियान चलाया।

जांच के दौरान गणेशपेठ स्थित हरनूर गेस्ट हाउस में ठहरे तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी में आरोपियों के पास से 143 ग्राम सोने के आभूषण, 112 ग्राम चांदी के आभूषण, तीन मोबाइल फोन, 10 हजार 450 रुपये नकद और घरफोडी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू जसपाल सिंह निवासी हरियाणा, भोला उर्फ बिरेंदर सुखदेव पासवान और राजेश पारस शाह निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पुराने और शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने जळगांव जिले के भुसावल में एक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के पास मिला माल भी उसी चोरी से संबंधित होने की आशंका है। मामले में आगे की जांच के लिए आरोपियों को जळगांव की स्थानीय अपराध शाखा के हवाले कर दिया गया है।