logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तीन दिनों से गायब युवती का शव मोहगांव झिलपी तालाब में मिला, आत्महत्या करने की आशंका


नागपुर: नागपुर के प्रताप नगर पुलिस थाना अंतर्गत कामगार कॉलोनी निवासी एक 19 वर्षीय युवती तीन दिन पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी. इस युवती की लाश हिंगना के मोहगांव  झिलपी तालाब में पुलिस को मिली है. बताया जा रहा है कि युवती कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और इसके चलते ही तालाब में कूद कर उसने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है

हिंगना पुलिस थाने के मोहगांव झिलपी तालाब में घूमने आए कुछ लोगों को तालाब में एक लाश दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी हिंगना पुलिस को दी थी.पुलिस की टीम ने तालाब पर पहुंचकर जब इस लाश को पानी से बाहर निकाला तो यह लाश एक युवती की निकली. जब पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि 3 दिन पहले ही पूजा माटे नामक यह युवती सुभाष नगर के कामगार कॉलोनी परिसर से 25 जून की शाम करीब 5:30 के दौरान अपने घर से अचानक लापता हो गई थी और परिजनों ने इसकी शिकायत प्रताप नगर पुलिस से भी की थी.

बताया जा रहा है की पूजा माटे एक निजी अस्पताल में काम करती थी. परिवार में मां ,बड़ी बहन और एक बड़ा भाई है. पूजा सबसे छोटी बताई जा रही है. पूजा का एक लड़के से प्रेम संबंध था और यह लड़का अब किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था. इसी के चलते पूजा कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी. और इसी डिप्रेशन में आकर पूजा ने झिलपी तालाब में कूद कर आत्महत्या किए जाने की चर्चा है. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.