logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: युवसेना दंपत्ति का घर में मिला शव, पत्नी की हत्या कर फांसी लगाने की आशंका


नागपुर: नागपुर के गिट्टी खदान पुलिस थाना अंतर्गत सीपीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रहने वाले एक वायु सेना कर्मचारि व उसकी पत्नी का संदिग्ध हालत में शव मिले हैं. आशंका व्यक्त की जारी है कि पत्नी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली थी. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और मामले में आगे की जांच कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में वायु सेना कर्मचारी दीपक गजभिए व उसकी पत्नी विद्या गजभिए थी. गजभिए दंपति टीवी टावर चौक स्थित सीपीडब्लूडी क्वार्टर नंबर 360 में रहते थे. दीपक वायु सेना के एमएससी विभाग के ग्रुप डी में कार्यरत थे. परिवार में पत्नी विद्या ग्रहणी थी जबकि उनके दो बच्चे हैं जो कि स्पर्धा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि विद्या साल 2019 से लकवा ग्रस्त  हो गई थी और उनका इलाज भी चल रहा था. घटना वाली सुबह दोनों बच्चे डाकघर में  काम के चलते कामठी गये हुए थे. दोनों बच्चे काम निपटाने के बाद दोपहर  जब वे दोनों घर वापस पहुंचे तब उन्हें पिता दीपक फांसी के फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए साथ ही मां विद्या बेड पर पड़ी हुई दिखाई दी जो भी कोई भी हलचल  नहीं कर रही थी. इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी.

पुलिस ने दंपति को अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के दौरान ही दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया. सूत्रों के माने तो दीपक की पत्नी बीमारी से दुखी थी. हालांकि विद्या के शरीर पर कोई भी जख्म के निशान नहीं मिले हैं आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीपक ने पहले विद्या की हत्या की और उसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.