logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई रोकने के बदले मांगे 30 हजार, ACB ने महिला पीएसआई को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाथोड़ा पुलिस थाने में कार्यरत एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला अधिकारी ने छेड़खानी के एक मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला पुलिस उपनिरीक्षक की पहचान प्रणाली बेनके के रूप में हुई है, जो वाथोड़ा पुलिस थाने में पदस्थ थीं। शिकायतकर्ता 32 वर्षीय ट्रैवल्स व्यवसायी हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला के बीमा से जुड़े पैसों काम करके दिया था और बदले में उसके कमीशन के  पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने के चलते ही  शिकायतकर्ता ने महिला के खिलाफ वाथोड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

आरोप है कि संबंधित महिला ने पैसे लौटाने के बजाय शिकायतकर्ता के खिलाफ  ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया था। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पीएसआई प्रणाली बेनके को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में कार्रवाई नहीं करने और राहत देने के बदले पीएसआई ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने की इच्छा होने पर शिकायतकर्ता ने फरवरी 2026 में एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया।

एसीबी ने शिकायत की जांच के बाद मार्च 2026 में ट्रैप की योजना बनाई। इसी दौरान आरोपी अधिकारी ने 10 हजार रुपये पुलिस थाने में लाकर देने की मांग की थी। हालांकि एसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही वह छुट्टी पर चली गई थीं। मामले की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने आज वाथोड़ा पुलिस थाने में आरोपी महिला पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज कराया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है। फिलहाल एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियां मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं।