logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, पिता-पुत्र ने मिलकर युवक की हत्या


नागपुर: शराब पीने के बाद अश्लील गाली देने के कारण पर से युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. यह घटना नागपुर के मानकापुर पुलिस थाना अंतर्गत गीता नगर परिसर की है. हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही हैं.

मानकापुर पुलिस थाने के झिंगाबाई टाकली स्थित गीता नगर परिसर में बुधवार दोपहर बाद हत्या की यह घटना हुई. मृतक 30 वर्षीय मिनीमाता नगर एमबी टाउन निवासी राकेश गमे  था जिसकी हत्या उसी के दोस्त गीता नगर निवासी मनोज राजूरकर और उसके पिता एकनाथ  राजूरकर ने की थी. दरअसल मनोज और उसके पिता एकनाथ फर्नीचर बनाने का काम करते हैं.

राकेश उनके साथ मजदूर के रूप का काम पर जाया करता था जिसके चलते उनकी पुरानी जान पहचान थी. 3 दिन पहले बाइक का काम होने के चलते राकेश मनोज की बाइक को अपने साथ लेकर गया था और वह उसे शाम तक काम निपटाने के बाद घर छोड़ने वाला था. परंतु राकेश उसकी बाइक लेकर बुधवार दोपहर उसके घर पहुंचा था.

बताया जा रहा है कि इन तीनों ने तब एक साथ बैठकर शराब पी. नशा होने के बाद मनोज को समय पर गाड़ी वापस नहीं करने के बात को लेकर राकेश के साथ झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में राकेश ने मनोज के पिता और उसकी मां को गंदी गालियां दी थी. इसी बात को लेकर मनोज ने लकड़ी के डंडे और सिल के पत्थर से सिर पर वार कर राकेश की हत्या कर दी. मारपीट में मनोज के पिता एकनाथ ने भी मदद की थी.

चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर  घर की ऊपरी मंजिल में रहने वाली मनोज की बहन ने इस घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी थी. जिसके बाद मानकापुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब जांच की तो उन्हें घर के कमरे में खून से लथपथ राकेश का शव मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और घर से ही आरोपी बाप बेटे को भी गिरफ्तार किया.