logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: कामठी के रनाळा इलाके में शराब पीने और खाना खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी का सिर जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

नागपुर जिले के कामठी के रनाळा इलाके में शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। रविवार रात हुए विवाद में पति ने कथित तौर पर पत्नी का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से महिला को कामठी उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 60 वर्षीय श्यामवती उमाशंकर वट्टी के रूप में हुई है।

सूचना पर नवीन कामठी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति उमाशंकर वट्टी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया शराब को लेकर हुए विवाद में महिला की मौत की आशंका है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय झगड़े कर रहे हैं।