logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जिलाबदर आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार, 70 अपराधों का रिकॉर्ड


नागपुर: कामठी शहर से जिलाबदर किया गया एक सराईत अपराधी धारदार लोहे के चाकू के साथ घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ नागपुर शहर के अलग-अलग थानों में 70 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की सतर्कता के चलते एक संभावित वारदात टल गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहिद एजाज अंसारी (42), निवासी दरोगा मस्जिद के पास, वारिसपुरा, कामठी के रूप में हुई है। विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता के चलते जोन-6 के पुलिस उपायुक्त डॉ. निखिल पखाले ने अप्रैल 2026 में उसे कामठी शहर से हद्दपार किया था।

बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे जुनी कामठी पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद मेश्राम और उनकी टीम को हद्दपार आरोपी मोहम्मद शाहिद दरोगा मस्जिद के पास घूमता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नागपुर शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहले से करीब 70 मामले दर्ज हैं। ऐसे में हद्दपार किए जाने के बावजूद उसके शहर में पाए जाने और हथियार के साथ घूमने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय दिघे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद मेश्राम और उनकी टीम ने की।