logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पहले किया गर्ल फ्रेंड को वीडियो कॉल, फिर बात करते-करते लगाई फांसी; कोराडी के महादुला की घटना


नागपुर: नागपुर जिले (Nagpur District) के कोराडी थाना क्षेत्र के महादुला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और फिर उसके सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पलाश सोनारे (22) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार युवक युवती से शादी करना चाहता था लेकिन वह लगातार इनकार कर रही थी, जिसके कारण युवक ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

पलाश के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है. पलास पेशे से फोटोग्राफर  था. घटना के दिन उसने अपने दोस्तों से झगड़ा किया था और इससे पहले भी वह तनाव में था. घटना के ठीक पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल की थी. बताया जा रहा है कि वह युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था परंतु युवती शादी करने से इनकार कर रही थी.

उसने युवती को शादी करने के बारे में पूछा था परंतु इनकार करने पर उसने फांसी लगा ली. हालांकि, उसकी गर्लफ्रेंड दूसरी तरफ वीडियो कॉल में यह सारा नजर देख रही थी.इस दौरान उसके छोटे भाई ने आवाज सुनाई देने के बाद जब दरवाजा खटखटाया तो वह दरवाजा अंदर से बंद निकला.बाद में दरवाजा तोड़कर जब छोटा भाई कमरे में दाखिल हुआ तो उसे पंखे से लटका हुआ पलाश का शव दिखाई दिया.

हालांकि परिजन उसे तुरंत अस्पताल भी लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे जांच के दौरान ही मृत घोषित किया. पुलिस ने पलाश का मोबाइल फोन जप्त किया है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.