logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ओंकार नगर चौक में फोर्ड फिगो कार में लगी आग, कोई जनहानि नहीं


नागपुर: नागपुर शहर में बीच सड़क पर दौड़ती एक कार वार्निंग  कार में तब्दील हो हो गई। हालांकि समय रहते कार चालक ने कार से बाहर निकल कर अपनी जान तो बचा  ली परंतु इस हादसे में कार का अधिकाँश हिस्सा जल कर क्षतिग्रस्त हो गया। हालाँकि बाद में अग्निशमन  दस्ते ने मौके पर पहुँच कर इस आग पर काबू पा लिया।

नागपुर के ओंकार नगर चौक में आज दोपहर यह  घटना घटी। बीच सड़क पर दौड़ती एक फोर्ड फिगो कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही पलों में धुएं के गुबार और तेज़ लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार मालिक शैलेश कावरे ने स्थिति को समझते हुए तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कार का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौक पर यातायात भी बाधित रहा। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की जारी है जिसकी जांच की जा रही है।