logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: इरफान हत्या मामला; कैंसर पीड़ित संतोष गौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के महाल इलाके में 17 मार्च की रात भड़की सांप्रदायिक हिंसा में वेल्डर मज़दूर इरफान अंसारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तहसील पुलिस ने आर्थिक तंगी और कैंसर जैसे गंभीर रोग से जूझ रहे संतोष गौर को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।

महाल इलाके मे हुई हिंसा में  इरफान अंसारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद तहसील पुलिस ने इस मामले में ह्त्या के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान ही संतोष गौर सहित अन्य आरोपियों की भीड़ द्वारा इरफान पर हमले किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने संतोष गौर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद हालांकि राजनीतिक माहौल में भी गर्माहट आ गई और कई लोग उसके बेगुनाह होने का बताते हुए थाने भी पहुंचे। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं जिनकी भी तलाश की जारी है। 

संतोष गौर के परिजनों का कहना है कि संतोष छह वर्षों से कैंसर से पीड़ित हैं और ठीक से चल-फिर भी नहीं सकते। और ऐसे हालात में वह कैसे किसी पर हमला कर सकते हैं। उसकी पत्नी की माने तो घटना वाली रात संतोष अपने लापता बच्चे को खोजने बाहर निकले थे। घर लौटते वक्त उनके साथ एक रहस्यमयी  व्यक्ति घर आया जिनसे थोड़ी देर बातचीत हुई। इसके बाद अचानक पुलिस घर पहुंची और संतोष को पूछताछ के बहाने साथ ले गई। कुछ ही घंटों बाद उनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।