logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मजाक बना जानलेवा; डंडे से सिर पर वार कर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: पारडी थाना क्षेत्र में मोबाइल छिपाने के मामूली मजाक ने एक जान ले ली। आरोपी ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त के सिर पर डंडे से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना पारडी के नवीन नगर स्थित एनआईटी गार्डन के पास हुई। इस ह्त्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। 

मृतक की पहचान जितेन्द्र उर्फ जितू राजू जयदेव  के रूप में हुई है, जबकि आरोपी इतवारीदास शिवदास माणिकपुरी  बताया जा रहा है। दोनों ही मजदूरी करते थे और पुराने दोस्त थे। शाम करीब 6.30 बजे जितू अपने दोस्तों से मिलने नवीन नगर गया था। एनआईटी गार्डन के पास दोस्तों की मंडली खड़ी थी, तभी मजाक-मजाक में किसी ने इतवारीदास का मोबाइल छिपा दिया। मोबाइल नहीं मिलने से वह गुस्से में आ गया और शक जताते हुए जितू से मोबाइल लौटाने को कहा। जब जितू ने इंकार किया, तो विवाद बढ़ गया और दोनों में गालीगलौच हुई।

इस दौरान जितू ने इतवारीदास को थप्पड़ जड़ दिया। अपमानित महसूस करते हुए आरोपी ने वहां से जाते हुए उसे देख लेने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद वह सेंट्रिंग में उपयोग होने वाला भारी डंडा लेकर लौटा और पीछे से जितू के सिर पर जोरदार वार किया। इसके बाद लगातार 2-3 वार और किए, जब तक अन्य दोस्त बीच में आकर उसे नहीं रोका।

गंभीर रूप से घायल जितू को तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पारडी पुलिस की टीम  घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इतवारीदास को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।