logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मकान मालिक के नाबालिक बेटे ने किया 4 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में आरोपी नाबालिग


नागपुर: यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मकान मालिक का 16 वर्ष का बेटा है जिसे इस घटना के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है ll

यह ​घटना 29 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे की है। शिकायतकर्ता 31 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ यशोदरा नगर परिसर में आरोपी नाबालिग के पिता के घर में किराए पर रहती हैं। आरोपी किशोर अक्सर पीड़ित बच्चे के साथ खेलता था। घटना के दिन, आरोपी ने बच्चे को अपने घर में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बच्चे को दर्द होने और चोट लगने पर उसने अपनी मां को इस बारे में बताया।

​बच्चे की मां की शिकायत के बाद, यशोधरानगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने आरोपी किशोर को भी हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।