logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पारडी चौक पर बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार बस की चपेट में आईं तीन बाइक, सभी सवार सुरक्षित


नागपुर: नागपुर के पारडी चौक पर शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार शहर बस की चपेट में तीन बाइक आ गईं, लेकिन सौभाग्य से सभी बाइक सवार सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। 

नागपुर के पारडी चौक पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार शहर बस की चपेट में तीन बाइक आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारत पेट्रोल पंप के सामने बस तेज गति से टर्न ले रही थी। इसी दौरान भंडारा रोड की ओर से आ रहे तीन बाइक चालक चौक की तरफ बढ़ रहे थे।

अचानक बस के तेज रफ्तार मोड़ लेने से तीनों बाइक बस से टकरा गईं और उसके पहियों के नीचे जा फंसीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी बाइक सवार समय रहते संभल गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बस चालक के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल भी बना रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और बस चालक की लापरवाही की जांच कर रही है। फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को उजागर कर दिया है.