logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक में अवैध खनिज तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, करीब साढ़े चार करोड़ का माल जब्त, 18 लोग गिरफ्तार


नागपुर: सरकार और प्रशासन की सख्ती के बाद भी रामटेक, पारशिवनी और देवलापार इलाके में रेत, मुरुम और मिट्टी की अवैध तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन अब प्रशासन ने भी कमर कस ली है। रामटेक के उपविभागीय अधिकारी रमेश बरकते की अगुवाई में पिछले तीन दिनों में की गई कार्रवाई में 4 करोड़ 28 लाख रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया गया है और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने रामटेक-मनसर रोड, चारगांव-रामटेक रोड, भिलेवाडा-शितलवाड़ी रोड, हिंगणा-सांड नदी मार्ग और नागपुर-जबलपुर रोड जैसे कई रास्तों पर छापेमारी की। इन पांच जगहों पर की गई कार्रवाई में 6 केस दर्ज हुए और 7 आरोपी पकड़े गए।

इस दौरान 1.60 करोड़ रुपए का माल जब्त किया गया।इस मामले की जांच उपविभागीय अधिकारी रमेश बरकते और उनकी टीम कर रही है। प्रशासन का कहना है कि अब ऐसे तस्करों पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।