logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Parshivni: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 225 लीटर महुआ दारू सहित 5 लाख से अधिक का माल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के चारगांव-अंबाझरी रोड पर गश्त के दौरान पारशिवनी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 225 लीटर महुआ दारू और एक लाल रंग की कार सहित कुल 5 लाख 22 हजार 500 रुपए मूल्य का माल जब्त किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 225 लीटर महुआ दारू (कीमत 22,500 रुपए) और 5 लाख रुपए मूल्य की लाल रंग की कार जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष संजय पवार, जयश्री संजय पवार और निशा आशुतोष पवार शामिल हैं, जो तिरंगी गांव, सावनेर तहसील के निवासी हैं। पारशिवनी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।