logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बूटीबोरी MIDC में बड़ा हादसा, केमटेक कंपनी में मशीन का टूटा शाफ्ट; नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत


नागपुर: बूटीबोरी एमआईडीसी स्थित केमटेक कंपनी में बड़ा हादसा हो गया है। जहां मशीन के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही राहत बचाव शुरु हुआ और सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक का इलाज जारी है, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी में कैल्शियम पाउडर बनाने वाली केमटेक इण्डिया नाम की कंपनी है।  घटना के वक्त भी कंपनी में १० मजदूर अपनी शिफ्ट में काम कर रहे थे।  तभी  अचानक से मशीन का शाफ़्ट टूट गया , जिससे मशीन के निचले हिस्से में काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। 

बताया जा रहा है की शाफ़्ट का एक टुकड़ा दो मजदूरों के ऊपर गिरा।  जिससे दोनों मजदुर को गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  जबकि एक और मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।  उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत दोनों मजदूर धूमलाल दमय और नवदीप क्षीरसागर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे , और बूटीबोरी के केमिकल कंपनी में कार्यरत थे।