logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, युवक की मौत; बहन गंभीर रुप से घायल


नागपुर: बुटीबोरी-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टी-पॉइंट के पास एक भीषण दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

शुक्रवार की रात नागपुर लौटते समय ड्राइवर ने गलती से कार को चंद्रपुर जाने वाले फ्लाईओवर पर मोड़ दिया। जब ड्राइवर को एहसास हुआ कि वह गलत रास्ते पर आ गया है तो वह असमंजस में पड़ गया और तेज गति से आ रही महिंद्रा 700 कार ने पुल की रेलिंग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार करीब 20 फीट नीचे जा गिरी।

युवक की मौके पर ही मौत

इस दुर्घटना में अरिंजय अभिजीत श्रावणे (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन अक्षता अभिजीत श्रावणे गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत नागपुर के किंग्स वे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांधी चौक, सदर, नागपुर निवासी सक्षम बाफना, हिमांशु बाफना और मानस बदानी (उम्र 20) होली मनाने वर्धा गए थे। वापस आते समय उन्होंने अरिंजय और अक्षता को भी अपने साथ ले लिया। हालाँकि, यह सुखद यात्रा एक घातक दुर्घटना में बदल गई।

पुलिस जांच जारी

बुटीबोरी पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटनास्थल पर बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस इंस्पेक्टर प्रतापराव भोसले के अनुसार दुर्घटना के समय कार में कुल पांच यात्री सवार थे।