logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: "तू हमारे बीच आया, तेरे कारण वो मुझसे हुई दूर" कहते आरोपी ने युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने एक नागाबिग सहीत चार को किया गिरफ़्तार


नागपुर: लव ट्रैंगल में एक युवक की हत्या करने का मामला मनकापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।  यह घटना मानकापुर थाने के तहत शनिवार की रात 10 बजे गोरेवाड़ा हिल परिसर के जंगल में हुई. इस हत्या का खुलासा दूसरे दिन 14 घंटे बाद हुआ। 

मृतक अमन गजेंद्र ध्रुववंशी (20 वर्ष, मानकापुर) है. अमन शिलांग स्थित कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था. गर्मी की छुट्टियां होने से अमन घर आया था. आरोपियों में लकी मेंढेवार (18 वर्ष, गंगाबाई घाट लकड़गंज), अभिषेक कटारिया (25) व सुलभ ठाकुर (25 वर्ष, गोरेवाड़ा, मानकापुर) और एक नाबालिग का समावेश है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी लकी का एक युवती से संबंध चल रहा था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका प्रेमिका से विवाद चल रहा था. इसके चलते उसकी प्रेमिका ने लकी से बातचीत बंद कर दी थी. इसके बाद से प्रेमिका अमन के संपर्क में रहने लगी. इसके चलते लकी को उसकी प्रेमिका से अमन के प्रेम संबंध होने की आशंका हुई. लकी ने उसके प्रेम संबंधों में अमन के बाधा बनने का संदेह करते हुए अपने साथियों अभिषेक, सुलभ और एक नाबालिग की मदद से हत्या की योजना बनाई।

आरोपी शनिवार की रात 10 बजे अमन को गोरेवाड़ा हिल परिसर में लेकर गए. वहां लकी ने चाकू से अमन की हत्या कर दी. मानकापुर के थानेदार हरीश कालसेकर व टीम ने आरोपी लकी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

खुद को बचने पहुंचा थाने 
अमन के शनिवार की रात 10 बजे से घर नहीं लौटने पर उसके परिजन दूसरे दिन रविवार को सुबह 11.30 बजे मिसिंग की शिकायत के लिए थाने पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपी अभिषेक भी थाने पहुंचा था. उसने पुलिस को बताया कि उसके एक मित्र ने हत्या कर दी है. लेकिन तब तक पुलिस को भी नहीं मालूम था कि दूसरा परिवार जिस युवक की मिसिंग दर्ज कराने आया है, उसी युवक की आरोपियों ने हत्या की है। अभिषेक की शिनाख्त पर पुलिस ने जंगल पहुंचकर अमन का शव बरामद किया. इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की थी। इसी दौरान मिसिंग युवक के अमन ही होने का पता चला।