logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: पालतू कुत्ते को लेकर पुराना विवाद भड़का, युवक के घर जबरदस्ती घुसकर किया हमला और तोड़फोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के यशोधरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर पर हमला और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह घटना वनदेवी नगर इलाके में घटी, जहां 19 वर्षीय युवक को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक दो साल पहले तुषार के पालतू कुत्ते को लेकर बस्ती के रहने वाले हुसैन कुरैशी के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि उस समय हुसैन ने कुत्ते को लाठी से पीटा था, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

घटना 26 अप्रैल की रात की है, जब तुषार पनीर लेने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हुसैन ने उसे गालियां दीं, लेकिन तुषार ने उसे नजरअंदाज कर दिया और घर लौट आया। कुछ देर बाद जब तुषार घर के पास मैदान में खड़ा था, तब हुसैन ने फिर से गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से उस पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद हुसैन अपने भाई सालेह कुरैशी और जुबेर कुरैशी के साथ तुषार के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और तुषार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यशोधरा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।