logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 7 बुकी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के सदर पुलिस थाना अंतर्गत आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क पुलिस ने पकड़ा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने  छापा मार कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह मामला नागपुर के सदर थाना क्षेत्र के मंगळवारी इलाके का है, जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर क्राइम ब्रांच के ने छापा मार कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि छत्तीसगढ़ के बुकी नागपुर में एक फ्लैट किराए पर लेकर अपना सट्टेबाजी का अड्डा चला रहे थे। इस नेटवर्क में नागपुर जबलपुर और गोंदिया के भी कुछ लोग शामिल थे।

आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट मैचों पर बेटिंग ले रहे थे। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री सहित करीब दो लाख रूपयों का माल भी जब्त किया है। इस कार्रवाई में हर्षल देवघरे, अभय सिंह ठाकूर, प्रभात पाठराबे, मोवेश सैय्यद, अब्दुल लतीफ खान, हमीद रजा और अब्दुल तनवीस को गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को सभी सातों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है।