logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) और एंटी नारकोटिक्स टीम (Anti-Narcotics Team) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Leval) पर रेयर माने जाने वाले LSD ड्रग की खेप बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

पुलिस द्वारा शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर के दौरान  MIDC थाना क्षेत्र में कोंबिंग और गश्त के दौरान जायताला स्थित बाडगे लेआउट में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 17 LSD डॉट्स  बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी कुणाल गिरी और दीपेश बोहरे गोंदिया के निवासी हैं और फिलहाल नागपुर के MIDC इलाके में किराए से रहकर एक नामांकित कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, एक मोपेड और एक पल्सर मोटरसाइकिल समेत कुल 4 लाख 37 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट की धारा  के तहत एमआईडीसी थाने में केस दर्ज किया है। तीसरे आरोपी ‘अनुभव’ की तलाश जारी है, जो वैशाली नगर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उप आयुक्त राहुल माखनीकर ने बताया कि यह ड्रग युवाओं के बीच तेजी से फैल रहा है, जिसे लेकर पुलिस सतर्क है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह LSD नागपुर में कहां से आया और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

गौरतलब है कि LSD (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली साइकेडेलिक ड्रग है, जो मस्तिष्क के Serotonin Receptors को प्रभावित करता है। इसके सेवन से व्यक्ति को भ्रम (Hallucinations) जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।