Bhandara: एसटी डिपो में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मौके पर तनाव
भंडारा: भंडारा शहर स्थित एसटी डिपो में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। डिपो परिसर में बस रिवर्स लेते समय एक व्यक्ति और उसके मासूम बेटे की बस के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रोहित खेडकर (35) और उनके 3 वर्षीय पुत्र रौनक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित खेडकर आरओ (RO) का काम करते थे और रोज़ाना की तरह खाली कैन लेने के लिए एसटी डिपो पहुंचे थे। इसी दौरान एक बस चालक ने लापरवाही से वाहन रिवर्स लिया, जिससे दोनों पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए।
हादसे के बाद डिपो परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर जमा हो गए। घटना से आक्रोश फैल गया है और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
admin
News Admin