logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: आप पनीर खा रहे हैं या 'खाद्य तेल' से बना नकली पदार्थ? चंद्रपुर अन्न प्रशासन का बड़ा खुलासा


चंद्रपुर: चंद्रपुर से पनीर प्रेमियों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने खुलासा किया है कि होटलों और रेस्टोरेंट्स में शुद्ध दूध के बजाय खाद्य तेल से बना ‘चीज एनालॉग’ परोसा जा रहा है। पनीर की भारी मांग और उत्पादन में कमी का फायदा उठाते हुए कई व्यवसायी मुनाफे के लिए ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जहाँ असली पनीर पोषक तत्वों से भरपूर दूध से बनता है, वहीं यह ‘चीज एनालॉग’ महज खाद्य तेल, स्टार्च और इमल्सिफायर जैसे घटकों का मिश्रण है, जो दिखने और स्वाद में बिल्कुल असली पनीर जैसा ही प्रतीत होता है।

इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है और नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब सभी होटल, रेस्टोरेंट और फास्टफूड सेंटर्स को अपने मेनू कार्ड या डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से यह बताना अनिवार्य होगा कि वे व्यंजन में असली पनीर का उपयोग कर रहे हैं या चीज एनालॉग का।

चंद्रपुर अन्न व औषधि प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी 1 मई से इस नियम को कड़ाई से लागू किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले या ग्राहकों को गुमराह करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।