logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: ‘मटका किंग’ की जमीन पर बड़ा घोटाला, फर्जी पत्नी बनकर करोड़ों की ठगी!


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज थाना अंतर्गत दिवंगत मटका किंग समद की जमीन को लेकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने खुद को उनकी पत्नी बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिल्डर से बड़ी रकम वसूल की। हालांकि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत अपराध  दर्ज कर जांच शुरू की है।

नागपुर के लकड़गंज पुलिस थाने  में जमीन से जुडे इस बड़े फर्जीवाडे के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। आरोप है कि खैरुन्निसा नाम की महिला ने खुद को मटका किंग समद की पत्नी बताकर उनकी बेसा स्थित जमीन पर दावा किया। महिला ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिल्डर रोहन ठक्कर से जमीन का सौदा किया और अलग-अलग समय पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हासिल कर ली।

जब लंबे समय तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई, तो बिल्डर को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इसी वजह से पुलिस बेहद सतर्कता के साथ जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि समद के नाम पर शहर में कई कीमती जमीनें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है और इन्हें लेकर पहले से विवाद चलता रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।