logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ओवरटेक करना पड़ा भारी, अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार


नागपुर: नागपुर के सोनेगांव तालाब की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ती हुई एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई। हालांकि सौभाग्य से सीडिओ पर पहुंचते ही कार रुक गई जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना के समय कार में सबर लोग घायल हुए हैं। ओवरटेक के चक्कर में यह कार हादसा होने की जानकारी है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है और आगे की जांच कर रही है. 

सोनेगांव तालाब रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे के दौरान यह सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार इंडिगो  कार ओवर टेक करने के चक्कर में तालाब की रेलिंग में जा टकराई और उसे तोड़ते हुए तालाब में घुस गई। हालांकि रेलिंग के लगते ही सीढ़ियां होने के चलते यह कार सीढ़ियों पर जाकर लटक गई। इस दुर्घटना में कार में चार से पांच लोग सवार थे। ये सभी लोग सोमलवाडा परिसर के बताए जा रहे हैं।इस दुर्घटना के बाद कार मालिक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भी दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है आगे की जांच कर रही है। हालांकि इस  दुर्घटना के समय कार चालक नशे में था या नहीं इसका खुलासा मेडिकल जांच के बाद ही हो पाएगा। इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटे आई हैं। सौभाग्य से सीढ़ियों पर रुक जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया अन्यथा तालाब के पानी में डूबने से यह दुर्घटना और भी भयावह हो सकती थी। सोनेगांव पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।