logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: घातक हथियारों के साथ घूमते हुए पान टपरी चालक गिरफ्तार, बेलतरोड़ी पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: बेलतरोडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पान ठेला चालक  को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोपेड से बेलतरोडी से शताब्दी चौक की ओर जा रहा है और उसके पास जिंदा कारतूस मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धनश्री एग्रो भंडार के सामने सिमेंट रोड मंगलदीप सोसायटी के पास जाल बिछाया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मोपेड पर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेंद्र सदाशिव मानकर (60) रेवती नगर, मनीष नगर निवासी बताया गया है। जो की एक पान ठेला चलता है।तलाशी के दौरान उसकी पास  की काली बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, उसके पास से तीन छोटे चाकू, एक बंद आईफोन ,ओप्पो मोबाइल और चेतक मोपेड जब्त किया गया। कुल बरामदगी की कीमत 1,39,620 रुपये बताई जा रही है। हालांकि ये सभी अवैध हथियार आरोपी ने कहां से लिए थे और उन्हें लेकर क्यू घूम रहा था इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 3/25, तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।