logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में पुलिस ने नकली नोटों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह फेसबुक के जरिये नकली नोट को बाजार में पहुंचाने का काम करता था, पुलिस ने ४ आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली नोट का बंडल भी जब्त किया है।

अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपना धंधा चलाये जाने का ये नया मामला सामने आया है। नकली नोट बेचने वाला ये गिरोह फेसबुक के जरिए पूरा काम करता था। फेसबुक पर ये ग्राहक ढूंढकर असली नोट की तुलना में चार गुना अधिक नकली नोट देते थे। नागपुर निवासी एक फिर्यादी को फेसबुक के जरिये आरोपियों ने संपर्क किया था और एक लाख के बदले चार लाख के नकली नोट देने का झांसा दिया था।

ये आरोपी इतने शातिर है कि पकड़े जाने से बचने के लिए ये वाट्स अप्प से कॉलिंग कर बात करते थे। लेकिन एक मामले में उनकी छोटी सी चूक उन्हें हवालात तक पहुंचा दी। फिर्यादी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के आधार पुलिस ने जाल बिछाकर करवाई की और नागपुर के ही ४ युवक को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए इन आरोपियों के पास पुलिस ने नकली नोट का बंडल भी बरामद किया है।  पुलिस अब ये जांच कर रही आरोपियों के पास ये नोट कहाँ से पहुंचा और इस गिरोह में और कौन - कौन से लोग शामिल है।