logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सर्राफा बाजार में बुजुर्ग महिला के गहने चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग लगी पुलिस के हाथ, साढ़े 15 लाख के गहने बरामद


नागपुर: तहसील परिसर स्थित सर्राफा बाजार में 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पर्स से साढ़े 15 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

64 वर्षीय शकीरा ताहिर गोहर शांति नगर निवासी महिला 25 अगस्त की दोपहर सर्राफा बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इस दौरान शहीद चौक के पास भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिलाओं ने उनके पर्स से करीब 155 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए और फरार हो गईं।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और गुप्त सूचना के आधार पर अजनी परिसर में सक्रिय गिरोह तक पहुंची। ट्रैप लगाकर पुलिस ने आंचल सुशील हाथगड़े और मंजू हाथगड़े नामक महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के गहने आंचल के पति सुशील हाथगड़े के पास रखे गए थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी हुए सभी 155 ग्राम सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था। गिरोह में अन्य महिलाओं की भी संलिप्तता है, जिनकी तलाश जारी है।