logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Nagpur: नकली सोना मामले की जांच कर रही पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल गंभीर घायल


नागपुर: जिले के पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत सिहोरा रोड पर स्थित रितिक होटल एंड रेस्टोरेंट के पास बुधवार शाम चार अज्ञात हमलावरों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर हमला कर दिया गया। इस हमले में कांस्टेबल अमित मेहरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह पुलिस टीम नकली सोने के एक प्रकरण की जांच कर रही थी और पुलिस निरीक्षक गडाडे के नेतृत्व में टीम में किशोर वानखेड़े, उमेश फूलबेल, राजेन्द्र रेवतकर, बिरेंद्र नारद व अमित मेहरे शामिल थे। टीम शाम करीब 5 बजे जब रितिक होटल के पास पहुंची, तभी उन पर हमला हुआ।हालांकि, इस घटना को लेकर होटल संचालक ने हमले की बात से इनकार किया है।

उनका कहना है कि बुधवार शाम उनके होटल परिसर में कोई हमला नहीं हुआ। वहीं सूत्रों की मानें तो यह हमला रामटेक मौदा थाना क्षेत्र के चाचेर गांव के पास हुआ है, लेकिन शिकायत कन्हान थाने में दर्ज की गई, जिसको लेकर अब घटना स्थल को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है।हमलावर अभी भी फरार हैं और पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। इस हमले की घटना से स्थानीय क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।