logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: प्यार में मिला धोखा, आहत महिला पुलिस ट्रेनी ने लगाई फांसी


नागपुर: आरपीटीएस में पुलिस ट्रेनी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार सुबह सामने आई। मृतक युवती की पहचान 26 वर्षीय प्रतीक्षा भोसले के रूप में हुई है। मृतक मूलतः पुणे जिले की निवासी थी और नागपुर स्थित रीजनल ट्रेनिंग संस्था में पुलिस ट्रेनिंग ले रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शुरूआती जाँच में लव अफेयर में धोखा मिलने पर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। महिला ट्रेनी शादीशुदा थी और पति से उसका तलाक हो चूका है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का एक युवक से अफेयर चल रहा था। लेकिन उसने किसी और से शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही महिला ने सुबह अपने पुरुष मित्र से पहले बात की और बाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। सुबह जब ट्रेनिंग के लिए अन्य लोग उठे तो महिला पंखे से झूलते हुए दिखाई दी। 

इस बात की जानकारी तुरंत बजाजनगर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मुर्तक ट्रेनी के हाथ पर मंगलसूत्र बांधा हुए मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।