logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर दंगे के मुख्य आरोपी फहीम खान की जमानत याचिका खारिज


नागपुर: शहर के महल क्षेत्र में 17 मार्च को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान की नियमित जमानत याचिका को जिला व सत्र न्यायाधीश आर.जे. पवार की अदालत ने खारिज कर दिया है। फहीम पर हिंसा का मुख्य सूत्रधार होने का आरोप है, और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 फहीम खान संजय बाग कॉलोनी, नागपुर का निवासी है। उसे हिंसा भड़काने और भीड़ को उकसाने का मुख्य आरोपी माना गया है। उसने अदालत में नियमित जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन सुनवाई के दौरान जिला सरकारी वकील नितीन तेलगोटे ने इसका विरोध करते हुए अदालत को बताया कि फहीम की भूमिका घटना में मुख्य रही है।

सरकारी वकील ने दलील दी कि यदि फहीम को जमानत मिलती है, तो इससे जांच प्रभावित हो सकती है और वह गवाहों को प्रभावित या धमकाने की कोशिश कर सकता है। इसके अलावा, उसकी रिहाई से साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की संभावना भी जताई गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी फहीम खान की जमानत याचिका को अस्वीकार कर दिया। अब पुलिस और जांच एजेंसियां मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।