logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर ग्रामीण बना रेत तस्करी का अड्डा; दो अलग अलग कार्रवाई में परशिवनी पुलिस ने 40 लाख रुपये से अधिक का माल किया जब्त


नागपुर: नागपुर का ग्रामीण क्षेत्र इन दिनों रेती तस्करों का अड्डा बन गया है। पुलिस प्रशासन जितना इन रेती तस्करों को लेकर कार्रवाई करता है, उतनी ही चालाकी से रेत तस्करों रेती चोरी के तरीके ढूंढ लेते हैं। ऐसी ही पारशिवनी थाना अंतर्गत डोरली गांव के पास स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने दो रेती तस्करों सहित कुल 40 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया है।

डोरली नदी के किनारे से रेती तस्करी की जानकारी स्थानीय अपराध शाखा की टीम को मिलने पर टीम द्वारा डोरली गांव के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान ट्रक चालक एवं मालक अनवर मुबारक हुसैन ट्रक लेकर आता हुआ दिखाई दिया। 

पुलिस के द्वारा रायल्टी मांगने पर ट्रक चालक ने इंकार किया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक एवं 4 ब्रास रेती सहित कुल 20 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया। 

डोरली के पास रेती तस्करों पर हो रही कार्रवाई को देखकर एक अन्य ट्रक चालक दिलिप निपाने अपना ट्रक तेजी से पीछे लेने लगा, जिसके कारण वह ट्रक नाले में घुस गया। पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया और 4 ब्रास रेती एवं ट्रक सहित 20 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया। 

अपराध शाखा की टीम के द्वारा इन दोनों कार्रवाई में कुल 40 लाख 40 हजार रुपए का माल जप्त किया गया है, जिसमें ट्रक चालकों सहित ट्रक मालिक बिरेंद्र प्रेमलाल ठाकरे बिनासंगम कामठी निवासी पर विविध धाराओं के तहत पारशिवनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पारशिवनी पुलिस कर रही है।