logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गैंगवार से दहला नागपुर; एक की मौत, एक घायल; मानेवाड़ा घाट परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाना अंतर्गत मानेवाड़ा दहन घाट परिसर में शनिवार को पुराने विवाद को लेकर दिनदहाड़े हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका  साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमन काले का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद कुछ समय के लिए परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान पवन सूर्यवंशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस हमले में 8 से 10 आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन माह पहले पवन सूर्यवंशी, अमन काले और अजय सोलंकी ने अजनी थाना क्षेत्र के ज्ञानेश्वर नगर में काका चौरसिया पर चाकू से हमला किया था।

इस मामले में अजनी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अमन और अजय को हिरासत में लेने के बाद सूचना पत्र देकर छोड़ दिया था, जबकि पवन फरार बताया जा रहा था। इसी विवाद को लेकर वेदांत कापटे पिछले करीब दो माह से इंस्टाग्राम के जरिए पवन से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। शनिवार को संपर्क होने के बाद बातचीत के बहाने पवन को मानेवाड़ा दहन घाट बुलाया गया। दोपहर बाद पवन अपने साथी अमन काले और अजय सोलंकी के साथ वहां पहुंचा।

बताया जा रहा है कि वहां पहले से करीब 10 लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पवन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि काका चौरसिया ने दुपट्टे से पवन को अपनी ओर खींचकर उसके सिर पर चाकू से वार किया, जबकि यश सरोदे ने उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने अमन काले पर भी हमला किया।

हमले के बाद पवन और अमन बचने के लिए कुछ दूर तक भागे, लेकिन कुछ दूरी पर पवन गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हुडकेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पवन की मौत हो गई, जबकि अमन का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने भी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों में काका उर्फ अमन चौरसिया, यश सरोदे, नायडू, वेदांत कापटे, रौनक राउत और पीयूष बघेल सहित अन्य शामिल बताए जा रहे हैं की तलाश की जा रही है।