logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत


नागपुर: नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कांद्री पेट्रोल पंप के पास शाम करीब 7 बजे हुआ, जहां राज्य परिवहन निगम की बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद नगर, कन्हान निवासी कृष्ण कुमार रघुवंशी स्कूटी से कांद्री से कन्हान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामटेक से नागपुर की ओर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्ण कुमार सड़क पर गिर गए और बस का एक पहिया उनके पैर के ऊपर से गुजर गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार रघुवंशी को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने राज्य परिवहन निगम के बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।