logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सीताबर्डी में महिला शौचालय में वीडियो शूट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, घिनौनी करतूत का हुआ पर्दाफाश


नागपुर: सीताबर्डी पुलिस थाना अंतर्गत एक शर्मनाक घटना में पुलिस ने एक शिक्षक को महिला शौचालय में छुपकर महिलाओं के वीडियो शूट करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी शिक्षक का नाम मंगेश खापरे है, जो दिघोरी के एक स्कूल में कला शिक्षक के रूप में कार्यरत है।

यह घटना सीताबर्डी  के विदर्भ साहित्य संघ परिसर में हुई, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जब एक महिला शौचालय में गई, तो मंगेश ने खिड़की से उसका वीडियो बना लिया। महिला को उसकी हरकत महसूस हुई और उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के जागरूक नागरिकों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। नागरिकों ने मंगेश का मोबाइल चेक किया, जिसमें महिला शौचालयों के 8 से 10 वीडियो पाए गए।

सूचना मिलने पर सीताबर्डी पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि मंगेश ने पहले भी ऐसी घिनौनी हरकतें की थीं।