logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: एक ही रात दो मकानों में चोरी, यशोधरा नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार


नागपुर: शहर के यशोधरा क्षेत्र में कुंदनलाल गुप्ता नगर में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी के मामले में यशोधरा नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राहुल हाटेवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी नीकेश शाहू अब भी फरार है।

पुलिस के अनुसार 4 जून की रात किशोर निमजे और रोहित धकाते के बंद मकानों में ताले तोड़कर चोरों ने कीमती गहने और अन्य सामान चुरा लिए थे। घटना के बाद यशोधरा नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने राहुल हाटेवार की पहचान की और उसे एक सुनियोजित योजना के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस को राहुल के कब्जे से कुछ आभूषण भी बरामद हुए हैं। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमे रवाना कर दी गई हैं। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

दो मकानों में एक ही रात हुई चोरी ने लोगों में डर का माहौल बना दिया था, लेकिन यशोधरा नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अब लोगों ने राहत की सांस ली है। अब देखना होगा कि फरार आरोपी नीकेश शाहू कब पुलिस की गिरफ्त में आता है।