logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह


नागपुर: नागपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। यशोदरा नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को MD की तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 28 ग्राम MD, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन समेत करीब सवा तीन लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।

दरअसल, बीती रात यशोदरा नगर पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान बीट मार्शल को गुप्त सूचना मिली कि ऑटोमेटिव चौक के पास कुछ लोग MD की तस्करी करने के इरादे से जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋतिक उपवंशी, पियूष वाघ और देवांग सुनारे के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 28 ग्राम MD बरामद हुई। इसके साथ ही एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद माल की कुल कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने MD कहां से खरीदी थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में पुलिस की जांच जारी है।