logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पति-पत्नी के झगडे में तीन साल की मासूम चढ़ी बलि, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: रिश्तो को झकझोर कर देने वाली यह घटना एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत सोमवार शाम सामने आई है। जहां माँ ने अपनी ही तीन साल की मासूम बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी थाने पहुंची और हत्या करने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला 24 वर्षीय ट्विंकल रामा राउत है जबकि बच्ची तीन वर्षीय रिंयासी राउत थी।

साल 2020 से महिला अपने ही दूर के रिस्तेदार खापा तुमसर निवासी रामा  राउत के साथ प्रेम संबंध होने के बाद लिव इन में पति पत्नी के रूप में रहने लगी थी. तीन साल पहले उन्हें एक बेटी हुई। बताया जा रहा है कि ये दोनों ही एक दूसरे के चरित्र पर शक करते थे जिसके चलते उनके घरेलू झगड़े होने लगे थे. 5 महीने पहले ये दोनों खापा तुमसर से काम के लिए नागपुर आए थे। यहां पर एमआईडीसी स्थित बी.एस.के. पेपर प्रोडक्ट कंपनी में साथ में काम करने लगे और कंपनी में ही स्थित एक कमरे में रहने लगे।

सोमवार दोपहर रामा क्वार्टर से गायब हो गया था और तीन घंटे बाद वापस घर पहुंचा. ट्विंकल ने इसको लेकर रामा के साथ झगड़ा किया और बाहर जाने का कारण पूछा तो रामा ने तब देसी शराब की भट्टी में शराब पीने की बात बताई. हालांकि शक होने के बाद महिला ने शराब भट्टी पर जाकर जब पूछताछ की तो उसके वहां नहीं आने की बात का पता चला। इसके बाद महिला ने घर वापस आकर दोबारा पति रामा के साथ झगड़ा किया और अपनी छोटी बच्ची रिंयाशी को साथ लेकर निकल गई।

इलेक्ट्रिकल जोन चौक से अमर नगर के बीच एक पेड़ के नीचे उसने बच्चे का गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. हालांकि बाद में महिला लोगों से उसका अंतिम संस्कार करने के बारे में पूछने लगी, जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस थाने में जाने की सलाह दी। अमृत बच्ची को कंधे पर लेकर महिला एक ऑटो से पुलिस थाने पहुंची जहां पूछताछ के बाद उसने बच्ची के हत्या करने की बात पुलिस को बताई।

पुलिस ने बच्ची को तुरंत लता मंगेशकर अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के दौरान ही मृत घोषित किया। बाद में पुलिस ने महिला ट्विंकल को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है बताया जा रहा है। बताया जा रहे हैं कि ट्विंकल ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है और माता-पिता की मौत के बाद उसने अपने ही रिश्तेदार रामा के साथ लिव इन में रहने लगी थी।