logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रैफिक चालान बना सुराग, 24 घंटे में चोरी हुई बुलेट बाइक नासिक से बरामद, लोहमार्ग पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई बुलेट बाइक को महज 24 घंटे में बरामद करने में लोहमार्ग पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस को सुराग मिला एक ट्रैफिक चालान से, जिसने पूरे केस की दिशा ही बदल दी। तकनीकी जांच और तेज़ कार्रवाई के दम पर पुलिस ने नासिक निवासी आरोपी को धरदबोचा और  रॉयल एनफील्ड बाइक बरामद कर ली। दिलचस्प बात यह रही कि आरोपी नागपुर में अपनी गर्लफ्रेंड की बहन की शादी में शामिल होने आया था और लौटते वक्त बाइक चोरी कर अपने साथ नासिक ले गया था।

यह घटना 21 मार्च की है जब शिकायतकर्ता ने अपनी काली रॉयल एनफील्ड बाइक, जिसकी कीमत करीब 1.98 लाख रुपये है। रेलवे स्टेशन पर पार्क की और उज्जैन रवाना हो गए। जब वे 24 मार्च को लौटे, तो बाइक गायब मिली। शिकायत के बाद लोहमार्ग पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि वर्धा में उस बाइक पर हेलमेट न पहनने के चलते ट्रैफिक चालान हुआ था। वहां बाइक पर एक युवक और एक युवती सवार थे। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अमरावती-अकोला मार्ग से होते हुए नासिक जा रहा है।

बाद में बोरगांव मंजू में फिर से उसी बाइक पर चालान हुआ, जिससे पुलिस को लोकेशन मिली। तकनीकी लोकेशन ट्रेस कर नासिक में आरोपी की पहचान की गई। नासिक पुलिस की मदद से आरोपी प्रणिल सुनील मोरे  को गिरफ्तार कर चोरी हुई बाइक जब्त कर ली गई।प्रणिल नागपुर में अपनी गर्लफ्रेंड की बहन की शादी में आया था और यहीं से बाइक चुराकर अपनी महिला मित्र को बताया कि उसने नई बाइक खरीदी है। जिस के बाद वह उसी चोरी की बाइक पर उसे घुमाने नासिक ले गया था।