logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर यातायात पुलिस का सख्त रुख; रैश, रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


नागपुर: सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए  यातायात पुलिस ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस अब और कठोर कार्रवाई करेगी। गुरुवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

पुलिस के अनुसार, सड़क पर रैश ड्राइविंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नाबालिगों को दुपहिया वाहन चलाने देने पर अब सीधे उनके परिजनों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को यातायात पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कार्ययोजना तैयार की। पुलिस का मानना है कि इस कड़े कदम से शहर में यातायात अनुशासन में सुधार होगा और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी। 

अक्सर ट्रैफिक पुलिस के साथ कार्रवाई के दौरान नागरिक बहस बाजी करते हैं इसके लिए ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे इस्तेमाल करने के आदेश दिए गए हैं। ज्वाइंट सीपी नवीन चंद्र रेड्डी ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को हिदायत दी है की ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल करें ताकि ऐसी घटनाओं के बाद तुरंत कठोर कार्रवाई की जा सके। साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को खुद को पहले डिसिप्लिन में रहने के भी हिदायत दी गई है। 

20 अगस्त से शहर में ट्रैवल बसों के प्रवेश पर पाबंदी है। ऐसे में गुरुवार को आयोजित मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने सभी ट्रैफिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस नियम की अवहेलना करने वाले ट्रांसपोर्ट मालिको और चालकों पर बिना डरे कठोर कार्रवाई करें ताकि शहर को सभी के लिए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।