logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: आरोपी फहीम खान की कस्टडी बढ़ी, अदालत ने छह अप्रैल तक तहसील पुलिस की हिरासत में भेजा


नागपुर: महल और हंसापुरी परिसर में विगत 17 मार्च को हुए दंगों का मास्टरमाइंड बताया जाने वाला माइनोरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का शहर अध्यक्ष फहीम खान एक बार फिर से पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। गुरुवारको पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, शुक्रवार को दोबारा उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 6 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी  रिमांड में भेजा है।

ज्ञात हो कि 17 मार्च को महल में हुए विहिप और बजरंग दल के आंदोलन के बाद महल और हंसापुरी में जमकर हिंसा हुई थी। पुलिस ने फहीम को दंगों का मास्टरमाइंड बताया था। साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए देशद्रोह सहित अन्य आरोपों में फहीम को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। हंसापुरी में हुई वाहनों की तोड़फोड़, आगजनी और दंगे में तहसील पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसमें भी फहीम आरोपी है, इसीलिए तहसील पुलिस ने फहीम की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय में अपील की। अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर गुरुवार दोपह फहीम को सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किया गया।

शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जहां कोर्ट ने उसे 6 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में रखने के आदेश दिये हैं। इसी मामले में एमडीपी के नेता हामिद इंजीनियर की भूमिका होने का संदेह है। फहीम के बाद हामिद को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। फहीम ने एक मामले में कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है। इस पर 8 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है।