logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: 61 वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी, सरकार के पंचनामे में बड़ा खुलासा


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में सोमवार रात को हुई हिंसा में बड़ी जानकारी सामने आई है। उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान 61 वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। जिसमें दो पहिया, चार पहिया शामिल है। हिंसा के दूसरे दिन जिला प्रशासन द्वारा पंचनामा किया गया, जिससे यह खुलासा हुआ। 

उपद्रवियों पर छोड़े गए 378 टियर्स बॉम्ब 

सोमवार की रात गांधी गेट से शुरू हुई हिसा हंसापुरी तक पहुंच गई. कई जगहों पर पथराव किया गया. आगजनी कर बड़ी संख्या में वाहन जलाए गए. इस दौरान पुलिस ने दंगाइयों में पर लाठी तो बरसाई लेकिन फिर भी भीड़ काबू में आने का नाम नहीं ले रही थी. ऐसे में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए अश्रु गैस के गोले दागे गए, जानकारी मिली है कि कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने 378 गोले दागे. पुलिस को दंगे पर नियंत्रण पाने में इससे काफी मदद मिली.

अब तक 91 उपद्रवी और संदिग्धों गिरफ्तार 

पुलिस ने सोमवार की रात ही संवेदनशील इलाकों में कोंबिंग ऑपरेशन कर 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के जरिए अपना धरपकड़ अभियान तेज किया. बुधवार तक अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बीते 24 घंटों में पुलिस ने और 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सीपी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है जो दंगाइयों की पहचान कर रही है. देर रात आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. देर रात तक सुनवाई चलती रही. कुछ लोगों का उपचार जारी है।